सतपुली। अब चौबट्टाखाल विधानसभा की जनता को सड़कों पर हिचकोले नही खाने पड़ेंगे। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से दो नई सड़कों और तीन सड़कों के डामरीकरण के लिए करीब 96 लाख रुपये स्वीकृति का शासनादेश जारी कराया गया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी ने बताया कि विधानसभा चौबट्टाखाल में राज्य योजना से प्रथम चरण के अंतर्गत मोरोबैंड-धोबीघाट 05 किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए 32.35 लाख रुपये, खाल्यूडांडा-खेड़ागांव मोटर मार्ग के थापला नौला से मालकोट मंझी तक 06 किमी के लिए 27.71 लाख जारी किए गए हैं। वहीं बदहाल जूनीसेरा-वासई मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण 02 किमी के लिए 8 लाख, फरसाड़ी-गढ़कोट-छाछरी मोटर मार्ग पर छाछरी से गुडियल-खिलमला-सत्यनगर मल्ला तक 02 किमी के लिए 7 लाख और बांघाट-सीला- नैनी- सिलड़ी मोटर मार्ग के किमी 06 से ग्राम गडिगांव तक 03 किमी के लिए 21.63 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।