लैंसडौन। राजकीय वाहन चालक संघ ने प्रदेश में बंद पड़ी वाहन चालकों की भर्ती खोले जाने समेत कई मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। राजकीय वाहन चालक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अगुवाई में वाहन चालकों ने उपजिलाधिकारी लैंसडौन के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कई वर्षों से लंबित चल रही मांगों के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में राजकीय वाहन चालकों की भर्तियां खोलने, वेतन विसंगतियों का निराकरण करने, दैनिक वेतन भोगियों, आउट सोर्स और संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर लैंसडौन शाखा अध्यक्ष अनिल रावत, उदय राम थपलियाल, सुमन नेगी, आदि मौजूद रहे।