फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष को कल्पना चावला नेशनल स्कॉलरशिप में मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लाक के गुरुकुल पब्लिक स्कूल भृगुखाल के कक्षा सात के छात्र आयुष नेगी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कल्पना चावला नेशनल स्कॉलरशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप हासिल की है। विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र आयुष को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को भृगुखाल स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कल्पना चावला नेशनल स्कॉलरशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल रतूड़ी ने कक्षा सात के छात्र आयुष को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देशभर के हजारों छात्रों में से आयुष नेगी के इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्र आयुष नेगी को कल्पना चावला नेशनल स्कॉलरशिप के अंतर्गत एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल रतूड़ी, आयुष नेगी के पिता प्रदीप नेगी, अध्यापक अलोक बिष्ट, अतुल दर्शन, एसएस बिष्ट, ममता रावत, गुड्डी देवी, प्रतिमा रावत, प्रदीप नेगी व सावा देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें