कोटद्वार। न्यूनतम मानदेय और बोनस दिए जाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर पांच ब्लाकों की आशा कार्यकत्रियों ने रविवार को कोटद्वार तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आशा कार्यकत्री संगठन के बैनर तले दुगड्डा, रिखणीखाल, नैनीडांडा, द्वारीखाल और जयहरीखाल ब्लाक की आशा कार्यकत्रियां कोटद्वार तहसील में एकत्र हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आशा कार्यकत्रियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने उनको बोनस देने का आश्वासन दिया था, अन्य विभागों में तो बोनस बांट दिया गया, लेकिन आशाओं को आज तक बोनस नहीं दिया गया और न ही उनकी मांगों को लेकर सरकर गंभीर दिखाई दे रही है। उन्हें मजबूरी में कार्य बहिष्कार जैसा कदम उठाना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन में यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, बसंती रावत, उमा देवी, संगीता रावत, भागेश्वरी देवी, सरस्वती काला, कलावती देवी, कल्पना काला, तारा रावत, सुमन गौड़, रिखणीखाल ब्लाक अध्यक्ष आशा रावत, उपाध्यक्ष संगीता बिष्ट, नीलम देवी, प्रेमलता जोशी, लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, कल्पना देवी, जयहरीखाल ब्लाक अध्यक्ष भारती बिष्ट, उपाध्यक्ष रानी रावत, सचिव राखी रावत, द्वारीखाल से परमेश्वरी, रोशनी देवी, नैनीडांडा यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष बीना ध्यानी, सचिव दर्शनी देवी, ऊषा देवी सुलोचना देवी, निलेश्वरी देवी, मधु देवी आदि मौजूद थे।