फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीला और फेडवा में गुलदार का आतंक, चार मवेशियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर/दुगड्डा। यमकेश्वर ब्लॉक की ग्राम सभा सीला के राजस्व ग्राम फेडवा में गुलदार का दहशत बनी हुई है। गुलदार ने एक सप्ताह में एक गाय तथा तीन बकरियों को अपना निवाला बना चुका है। फेडवा में गुलदार के डर से लोग शाम ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं। एक सप्ताह के भीतर फेडवा निवासी मनोज बडोला की एक गाय, लक्ष्मी शंकर की दो बकरियां और जयपाल सिंह की एक बकरी को गुलदार अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने गुलदार के हमलों के बारे में वन विभाग को बता दिया है। लोग जानवरों को चराने के लिए जंगल ले जाने से भी डर रहे हैं। बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजे की मांग की है। दुगड्डा के आसपास के कई गांवों में भी शाम ढलते ही गुलदार धमक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें