फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजी कालोनी के बाढ़ पीड़ित 45 परिवारों को दी 15-15 हजार की राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। 03/04 अगस्त को कोटद्वार में आई बाढ़ से प्रभावित रिफ्यूजी कॉलोनी के 45 परिवारों को 15-15 हजार रुपये की राहत राशि बांटी। ये बाढ़ प्रभावित गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे में शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

भाटिया सेवक समाज संस्था फरीदाबाद के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह भाटिया के नेतृत्व में शनिवार को संस्था के पदाधिकारी और सदस्य कोटद्वार पहुंचे जहां गुरुद्वारे में रिफ्यूजी कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित 45 परिवारों को 15-15 हजार की नकद धनराशि राहत राशि के रूप में दी गई है। अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह भाटिया ने बताया कि बाढ़ प्रभावित रिफ्यूजी कॉलोनी वासियों के लिए कोटद्वार भाटिया सेवक समाज भी सहयोग करेगा। कोटद्वार की भाटिया बिरादरी के लोगों ने शनिवार को गुरूद्वारे में कुछ राहत राशि बाढ़ प्रभावितों के लिए जमा कराई है। इस मौके पर सुशील भाटिया, अनिल गांधी, जागृति मंडल रामलीला के प्रधान अनिल भाटिया, भाटिया सेवक समाज के महासचिव वी.वी. भाटिया, सदस्य रणजीत सिंह भाटिया, जनक सिंह भाटिया, राधेश्याम भाटिया, फरीदाबाद मंडल अध्यक्ष भाजपा बिशंबर भाटिया, नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया, नगर सभासद विनय भाटिया,स्त्रत्त् महेश भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें