चुनाव संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडीओ निगरानी टीम, वीडीओ अवलोकन टीम समेत 11 टीमों का गठन कर दिया है। बैठक में भट्ट ने कहा कि आयोग की ओर से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सीयूजी नंबर सिम कार्ड मुहैया कराये जाएंगे।
अधिकारी व कर्मचारी किसी राजनैतिक पार्टी के साथ संलिप्त तो नहीं है आयोग की ओर से इन सिमकार्डों को हर समय ट्रेक किया जाएगा। चुनाव गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लेखा टीम, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष व कॉल सेेंटर, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी टीम, लीकर अनुवीक्षण टीम तथा व्यय अनुवीक्षण सेल, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडीओ निगरानी टीम, वीडीओ अवलोकन का गठन कर दिया गया है।
एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने कहा कि उड़नदस्ता व स्थैतिकी निगरानी टीम में चयनित पुलिस प्रशासन के अधिकारी व क कर्मचारियों की तैनाती विधान सभा वार कर दी गई है। इस दौरान सीडीओ डा. विजय कुमार जोगदंडे, डीडीओ वेदप्रकाश, डीईओ प्रभाशंकर मिश्रा, सीटीओ लखेंद्र गोथियाल, सीओ धन सिंह तोमर, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी थे।