फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से 11 कंप्यूटर जले

Sat, 20 Aug 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शनिवार को देर शाम करीब साढ़े चार बजे शहर में गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। उपजिलाधिकारी कार्यालय के समीप बिजली गिरने से दफ्तर में 11 कंप्यूटर जल गए। इसके अलावा 16 ट्यूब लाइटें जल गईं।       
विज्ञापन

कार्यालय के लैंडलाइन फोन भी ठप हो गए। एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि अन्य स्थानों में नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं मिल पाई है।       
उधर, गरज के साथ बारिश होने से शहर के कई स्थानों में लैंडलाइन फोन डेड हो गए। जिला आपदा कंट्रोल रूम का फोन करीब एक घंटे डेड रहा। बीएसएनएल कर्मियों ने उसे तुरंत दुरुस्त कराया। पुलिस थाने का फोन भी बारिश से डेड हो गया। करीब छह बजे तक थाने का फोन डेड था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें