कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र कोटद्वार की ओर से बोक्सा जनजाति के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अंजना पंत, डॉ. आशीष अग्रवाल ने 105 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, कमजोरी और मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। शिविर में महिला योग अनुदेशक आशा थपलियाल, प्रधानाचार्य कंचन रावत, मंजू रावत, महेंद्र सिंह, प्रभा देवी मौजूद रहे।