कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कॉर्बेट पार्क से लगे ग्राम पंचायत कांडानाला के तैड़िया गांव के लोगों ने उनके गांव को सड़क से जोड़ने व विद्युतीकरण करने की मांग उठाई है।
ग्राम प्रधान बिनीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विगत 26 अक्तूबर को रिखणीखाल पहुंचे मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने कहा था कि कॉर्बेट पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन के मैदावन की रेंज के कंपार्ट संख्या-32 से सटा ग्राम तैड़िया कोटद्वार-धुमाकोट मोटर मार्ग पर स्थित कांडानाला गांव से पांच किमी. दूर घने जंगल के बीच बफर जोन में हैं। वर्तमान में गांव में करीब 40 परिवार रहते हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीण पैदल आवाजाही को मजबूर हैं।