फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 करोड़ से सुचारू होगी बुनियादी व्यवस्थाएं

Sat, 04 Jun 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने वर्ष 2016-17 के लिए जिले में 102 करोड़ रुपये की जिला योजना को अंतिम रूप दिया। लोनिवि को सर्वाधिक 22.5 करोड़, जल संस्थान को 18 व जल निगम को 16 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ विजय कुमार जोगदांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग परिव्यय के सापेक्ष अपनी योजनाएं तैयार करें। निर्माण कार्यों पर संबंधित विभाग कार्यदायी संस्था पर पैनी नजर रखे। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

संस्कृति विभाग को बीस लाख, सूचना विभाग को नौ लाख, पर्यटन विभाग को 1.5 करोड़, रेशम विभाग को 11 लाख,  खेल विभाग को एक करोड़, उद्योग विभाग को पचास लाख, सहकारिता विभाग को 2.3 करोड़, मत्स्य विभाग को पांच लाख, दुग्ध विकास को 54 लाख, पशु चिकित्सा विभाग को 3.3 करोड़, उद्यान विभाग को 1.3 करोड़, कृषि विभाग को 1.5 करोड़, समाज कल्याण को 17.18 लाख, शिक्षा विभाग को 3.5 करोड़,  सामुदायिक विकास को 3.5 करोड़, होम्योपैथी विभाग को पंद्रह लाख, आयुर्वेदिक को तीस लाख, एलोपैथी चिकित्सा को 6.3 करोड़, सिंचाई विभाग को छह करोड़, लघु सिंचाई को दो करोड़, वैकल्पिक ऊर्जा को एक करोड़, वन विभाग को 3.5 करोड़, पूल्ड आवास को 1.5 करोड़ का परिव्यय किया गया। अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को वर्ष 2016 व 17 की जिला योजना के रूप पत्र 1, 2, व 3 को 9 जून तक अर्थ एवं  संख्या विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें