फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिउला गांव में बंदरों के काटने से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा के दिउला ग्राम पंचायत में बंदरों ने दो लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण वन विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रधान अजीत देवलियाल ने बताया कि दो दिन पूर्व बंदरों ने उनके गांव के हरीश चंद्र पुत्र परमानंद और बीरेंद्र सिंह पुत्र बाज सिंह को काट दिया। घायलों को ग्रामीणों ने पौखाल में एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें