कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार और गुरुनानक सिंह सभा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों के बलिदान को एनिमेटेड फिल्म द्वारा दिखाया गया। लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के बेेटों के बलिदान से राष्ट्रहित में प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम का बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, विहिप धर्म प्रसार उपाध्यक्ष अजय लक्ष्मी ग्रोवर ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राष्ट्र के लिए सिख धर्म के बलिदान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर जूनियर वर्ग में अमनदीप कौर, अमरप्रीत कौर, इश्मीत कौर, जागृति भाटिया, करम भाटिया, अमनप्रीत कौर व तुषार भाटिया विजयी रहे। सीनियर वर्ग में कनिष्का भाटिया, रितेश भाटिया ने बाजी मारी।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के जिला मंत्री संजय थपलियाल ने कहा कि परिषद का कार्य सभी धर्मों को महत्व देना है। वसुदैव कुटुंबकम की भावनाओं से ही एक प्रगतिशील देश की कल्पना की जा सकती है।
कार्यक्रम में गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी कंवलजीत सिंह, ब्रह्मकुमारी सुमन दीदी, परिषद के संरक्षक योगंबर सिंह रावत, विहिप के जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, आशा थपलियाल, उषा सजवाण, लोकपाल सिंह रावत, सुमित सिंघल, विजय कुमार, सुनील सैनी, राजेश नौटियाल, सचिन भाटिया, अमित सजवाण, दलजीत सिंह, रवि अग्रवाल, अभिषेक व जितेंद्र आदि मौजूद थे।
-फोटो