फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल ने जीती भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कोट के जीआईसी खोलाचौंरी में महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर वर्तमान समय में गणित की दशा व दिशा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को जीआईसी खोलाचौंरी में आयोजित रामानुजन जयंती समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य पार्थसारथी काला ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गणित एक रोचक विषय है, लेकिन हमने उसे बोझिल बना रखा है। शिक्षक खंकरियाल ने महान गणितज्ञ रामानुजन, उसके गणित में योगदान, जीवन दर्शन की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के भाषण प्रतियेगिता में साहिल कुमार प्रथम, सलोनी द्वितीय व समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षक दरर्मियान पंवार, रंजन रावत, सुरेश आर्य, मिथिलेश कुमार, विकास मुयाल, आरती गुसांई व विधोत्तमावती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें