फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू सदन को मिली चैंपियन ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल के 25वें वार्षिक स्पोर्ट्स, कल्चरल मीट समारोह के अंतिम दिन सेना के मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों के मार्चपास्ट दलोें की सलामी ली और प्रतियोगिता के विजेताओं, शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत करते हुए मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी।
विज्ञापन

नेहरू सदन को ओवर आल परफोरमेंस के लिए चैंपियन घोषित कर विजेता ट्राफी और शिवाजी सदन को उपविजेता की ट्राफी प्रदान की गईं। ट्राफी चेयरमैन आयुष धस्माना को दी गई। मोहित नेगी को बेस्ट जिमनास्ट, जूनियर गर्ल्स श्रेणी में श्रेया गैरोला को बेस्ट एथलीट, जूनियर बालक में अमन गैरोला को बेस्ट एथलीट, गर्ल्स सीनियर श्रेणी में प्रगति नेगी को बेस्ट एथलीट, सीनियर बालक वर्ग में अक्षित को पुरस्कृत किया गया। संचालन श्वेता कठैत व प्रियांशी ने किया। ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल शांतनु राय, एडम कमांडेट कर्नल आरएस ठाकुर, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, शिक्षक विजयपाल सिंह नेगी, प्रियंका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें