फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत चालक ने किसी दूसरे को थमा दिया था स्टेयिरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली/कोटद्वार। नौगांवखाल स्कूल मैक्स दुर्घटना में राजस्व पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामलेे में मृतका के पिता की ओर से राजस्व पुलिस को रविवार को तहरीर दी गई है। इस बीच एक घायल बच्ची के बयान का वायरल हुए वीडियो में वाहन चालक के शराब के नशे में होने और आधे रास्ते में किसी दूसरे केे स्टेयरिंग थमाने की बात सामने आई है। स्कूल मैक्स हादसे के तीन घायलों का कोटद्वार में उपचार चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक बच्ची राधिका के पिता कुलदीप सिंह की तहरीर पर चालक विक्रम सिंह पुत्र रूप सिंह ग्राम मथाणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279-ए, 337 ए, 338 और 304 ए में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर एक घायल बच्ची का बयान भी वायरल हुआ है। वीडियो में घायल बच्ची ने चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है। बच्ची का यह भी आरोप है कि चालक ने वाहन में पीछे बैठी एक अन्य सवारी गोपी को स्टेयरिंग थमा दिया था। गोपी द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने से दुर्घटना हुई। कई अन्य घायल बच्चों ने भी इसी तरह की बात अभिभावकों और परिजनों को बताई है। अभिभावकों की ओर से मामले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार शाम हुई इस दुर्घटना के घायलों में पहले चालक विक्रम सिंह उर्फ बिक्कू और गोपी का नाम नहीं था। कयास लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद दोनों घटनास्थल से फरार हो गए।
उधर, नौगांवखाल स्कूल मैक्स हादसे के तीन घायलों श्वेता, लकी और शुभम को शनिवार रात कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुभम के हाथ पर अधिक चोट होने के कारण आपरेशन की नौबत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। डाक्टरों ने निश्चेतक चिकित्सक की उपलब्धता न होने के कारण आपरेशन करने में असमर्थता जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें