फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का जल्द हो खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग के लिए कोटद्वार तहसील परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को 91वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हत्याकांड हुए चौदह महीने बीत गए, जांच पर जांच हुई। हाईकोर्ट के आदेेश पर गठित एसआईटी को भी जांच करते हुए एक महीना होने को है, लेकिन हत्यारों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे धरना-प्रदर्शन में मृतक वकील की पत्नी रेखा रघुवंशी और कई संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तार नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, हुकुम सिंह, विश्वजीत बड़थ्वाल, अमिताभ अग्रवाल, आशीष किमोठी, पत्रकार राजीव गौड़, मंजू लता चौहान, रिपुदमन सिंह, मोमिता सिंह, मुजीब नैथानी, शगुफ्ता सिंह और रूद्रप्रताप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें