फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली के लिए सोमवार से नया ट्रैफिक प्लान, तीन दिन लागू रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में धनतेरस से दीपावली तक ट्रैफिक प्लान बदल दिया गया है। पांच नवंबर से नया प्लान लागू हो जाएगा, जो दीपावली की देर रात तक लागू रहेगा। त्यौहार के दौरान मुख्य बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी निषिद्ध होगा। उधर, जीएमओयू ने ट्रैफिक प्लान पर आपत्ति जताते हुए गोखले मार्ग से वाहनों के संचालन से हाथ खड़े कर दिए हैं। जीएमओयू ने पहाड़ की बसों को लालबत्ती चौक से संचालन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोटद्वार में दीपावली की भीड़ अभी से शुरू हो गई है। नेशनल हाईवे से लेकर गली मोहल्लों में जहां-तहां सड़कों पर अवैध रूप से दुकानें खुल गई हैं। पुलिस का भी इन पर नियंत्रण नहीं है।
उधर, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि गत 31 अक्तूबर को कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में रूट प्लान बदलने पर चर्चा हुई थी। उन्होेंने बताया कि पांच नवंबर की सुबह से मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहन बालासौड़ तिराहे से देवी मंदिर-घराट रोड होते हुए गिंवईस्रोत के सामने बद्रीनाथ मार्ग पर पहुंचेंगे। पर्वतीय क्षेत्र से कोटद्वार बाजार की ओर आने वाले वाहन सिद्धबली पुल से रतनपुर सनेह होते हुए मालगोदाम रोड से बस स्टेशन पहुंचेंगेे। नगर के भीतर स्थानीय वाहन मस्जिद तिराहे से पटेल मार्ग होते तहसील के सामने एनएच पर पहुंचेंगे। मस्जिद तिराहा, झंडाचौक से थाना, गोखले मार्ग और झंडाचौक से हनुमान मंदिर तक दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी निषिद्ध रहेगा। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने गोखले मार्ग से वाहनों का संचालन हमेेेशा के लिए बंद करने और लालबत्ती चौक का बैरियर हटाकर पर्वतीय रूट के वाहन संचालित करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें