जयहरीखाल। डा. भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग से दो छात्र सचिन बिष्ट व सचिन नेगी और बालिका वर्ग से प्रियंका को पूरी प्रतियोगिता का चैंपियन चुना गया।
शुक्रवार को पीजी कालेज जयहरीखाल के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डा. संजय कुमार ने किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मी दौड बालक वर्ग से अमन, रोहित, पारस और बालिका वर्ग से प्रियंका, मुस्कान, चिंतन ने क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मी दौड़ में बालक वर्ग से सचिन ने प्रथम, लव ने द्वितीय, आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तार गोला फेंक में बालक वर्ग से सचिन प्रथम, आकाश द्वितीय, आकाश सिंह तृतीय और बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, राधिका असवाल द्वितीय, आंचल तृतीय रही। ऊंची कूद में बालक वर्ग से मोहम्मद अफजल प्रथम, रोहित द्वितीय, आशीष तृतीय और बालिका वर्ग से संगीता प्रथम, चिंतन द्वितीय, अंजलि तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में बालक वर्ग से मोहम्मद अफजल, रोहित, आकाश और बालिका वर्ग से प्रियंका, चिंतन, मुस्कान ने क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सचिन बिष्ट व सचिन नेगी और बालिका वर्ग में प्रियंका को चैंपियन घोषित किया गया। इस मौके पर विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा. शैलेंद्र प्रकाश मधवाल, डा. डीसी बेेेवनी, संतोष, पारितोष उप्रेती, जीतेंद्र कुमार, राकेश कुमार द्विवेदी, रश्मि राणा, पवनिका चंदोला, मनीषा, दीपा, हिमानी व मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
-फोटो