कोटद्वार। महर्षि कण्व योग समिति कण्वनगरी (कोटद्वार) की ओर से आयोजित पंद्रह दिवसीय योग चिकित्सा एवं सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान 50 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी (से.नि.) ने किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए। इससे पूर्व मुख्य योग प्रशिक्षक नीरज नेगी ने प्रशिक्षुओं को आसन और प्राणायाम कराए। इस दौरान समिति की योग शिक्षिका रंजना असवाल को स्थायी योग कक्षा के संचालन का दायित्व सौंपा गया। शिविर में समिति उपाध्यक्ष सोहनलाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, सुनीता बिष्ट, रंजना शर्मा, किरन तिवारी, संगीता बुड़ाकोटी, टीका बिष्ट, हेमलता और कांति बिष्ट आदि मौजूद रहे। ार्यक्रम का संचालन समिति की सह-सचिव सोनिया ध्यानी ने किया।