फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी रोड-बलभद्रपुर मार्ग पर बने बलभद्र सिंह नेगी द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सांस्कृतिक संस्था मोनाल ने गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक वीर सैनिक बलभद्र सिंह नेगी के नाम पर देवी रोड बलभद्रपुर के मुख्य मार्ग पर स्मारक द्वार और मूर्ति स्थापना करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में संस्था के अध्यक्ष बिक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेेेश की विभूतियों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक बलभद्र सिंह नेेगी को सरकार आज तक सम्मान नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य गढ़वाल की विभूतियों को सम्मान दिलाना और गढ़वाल की लोक संस्कृति विरासत को बचाना है। इसके लिए 30 सितंबर को कोटद्वार के मालवीय उद्यान में गढ़वाल के लोक संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें