फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री प्रबंधन पर भड़के श्रमिक, 300 ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर के सिडकुल सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रानिक कंपनी के करीब तीन सौ श्रमिकों ने दुर्व्यवहार और वेतन विसंगति के मामले में सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। श्रमिकों ने श्रम विभाग, प्रशासन और सिडकुल प्रशासन से प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि पांच सितंबर को उन्होंने मांगों के निराकरण को कार्य बहिष्कार किया था। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिकों का कोटद्वार स्थित श्रम कार्यालय में लिखित समझौता किया गया था, जिसमें श्रमिकों की मांगें मानने के साथ ही श्रमिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की बात प्रबंधन ने कही थी। शुक्रवार को जब श्रमिक फैक्ट्री में कार्य करने गए तो प्रबंधन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मांगे मानने से इंकार कर दिया। आक्रोशित श्रमिकों ने फिर से कार्य बहिष्कार कर प्रशासन से प्रबंधन के खिलाफ कार्य करने की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंचे श्रम अधिकारी अश्विनी कुमार हलधर ने बताया कि सहायक श्रम आयुक्त और एसडीएम कोटद्वार के निर्देशों पर श्रमिकों और प्रबंधन से मिलकर जांच आख्या तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर उच्चाधिकारी मामले में कार्रवाई करेंगे। कार्य बहिष्कार करने वाले श्रमिकों में विक्रम सिंह, आलोक सिंह, चंद्र पाल, गबर सिंह, पंकज नेगी, महेंद्र पाल, खेम सिंह, प्रदीप असवाल, रमेश सिंह, तेजपाल सिंह, कंचन मेहरा, नीलम चौधरी, अल्का नेगी, पूनम सैनी, गुड्डी देवी, मधुबाला, शिवानी रावत, आशा चौहान, किरण जखमोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें