फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से बीए तृतीय सेमेस्टर और बैक पेपर का परीक्षा परिणाम घोषित न किए जाने से आक्रोशित राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कुलपति का पुतला फूंकते हुए शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरभ पांडेय के नेतृत्व में छात्र राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में एकत्र हुए। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सौरभ पांडे ने विश्वविद्यालय पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा छह माह पूर्व संपन्न हो चुकी है। महाविद्यालय कोटद्वार में नया सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। यही नहीं, स्नातक कक्षाओं के बैक पेपर के परीक्षा परिणाम के लिए भी छात्र इंतजार कर रहे हैं। इसके कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं नई कक्षाओं से वंचित हैं। उन्होंने सात दिन के अंदर दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए जाने पर आंदोलन के साथ महाविद्यालय में सभी कक्षाओं के प्रवेश पर रोक लागाने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर अभिषेक काला, हिमांशु कुमार, नितेश, गौरव राजपूत, तरुण कुमार, समित चौधरी, करुण ईस्टवाल, नवीन सिंह, महादेव ध्यानी, लियाकत अली, हिमांशु बेदवाल व राघव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें