फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुरी में शराब की दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन तीसरे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में दुर्गापुरी में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर महिलाओं ने प्रदेश भाजपा सरकार पर शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के समय क्षेत्र का समग्र विकास सहित बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही शराब की दुकानें खोलकर माहौल खराब किया जा रहा है। घमंडपुर गांव की प्रधान ज्योति रावत ने कहा कि दुर्गापुरी में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से दुर्गापुरी में शराब का विरोध करने और आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने की अपील की है। इस मौके पर रजनी पटवाल, माया देवी, बिमला देवी, सुनीता नेगी, लक्ष्मी रावत, पवेत्री देवी, सतेश्वरी देवी, सुधा असवाल व ज्योति रावत सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें