फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स को दी प्राथमिक उपचार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स व रेंजर्स का तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतिम दिन रोवर्स व रेंजर्स को जिला आयुक्त एमएम जोशी और शांति रतूड़ी ने प्राथमिक उपचार, कंपास और अनुमान लगाना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित शिविर के अंतिम दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएस रौतेला ने रोवर्स व रेंजर्स को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। इस दौरान रोवर्स व रेंजर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिविर में रोवर्स प्रभारी डॉ. सुरमान आर्य, रोवर्स सह-प्रभारी डॉ. संदीप किमोठी, रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रीति खंडूडी, रेंजर्स सह-प्रभारी डॉ. वंदना चौहान, लीला देवी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें