किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय झंडीचौड़ में आयोजित अभिनंदन समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें प्रशांत आर्य को मिस्टर फ्रेशर, आरती को मिस फ्रेशर, प्रतिक वर्मा मिस्टर स्पार्क और शिल्पा रावत को मिस स्पार्क के खिताब से नवाजा गया।
शनिवार को विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार छवाण सिंह रावत, डॉ. जेपी नौटियाल, डीन मोहित मिश्रा और आदित्य शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धी बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय की लिफ्ट का रिबन काटकर शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चैत की चैतवाली, चांद सा रोशन चेहरा, मेरा देश रंगीला आदि गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल ने भगंवत ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर दिनेश कुमार पटेल, दिलीप चैधरी, डॉ. सरवन, अंजू भंडारी, संध्या जोशी, विशाल राजपूत, कुसुम रानी, चिंटू कुमार, इंदू महेश्वरी, मोहित चौधरी, प्रशांत ढाका मौजूद रहे।
.