फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में बनेगा स्टेट हाईवे: तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में केंद्र की मदद से हरिद्वार-कोटद्वार-रामनगर स्टेट हाइवे बनाया जाएगा। कहा कि इससे पूर्व की सरकारों ने केंद्र की ओर से दिए गए धन को खर्च नहीं कर पाई, जिसके कारण प्रदेश का विकास नहीं हो पाया।
भाजपा कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह ने बताया कि त्रिपुरा और नागालैंड में होने वाले चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। कहा कि पहले यहां के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते थे, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में बढ़ रहे देश को देखते हुए यहां को लोगों का रुझान भाजपा की ओर हो गया है। उन्होंने इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस हटाओ अभियान के तहत अब पूरा फोकस बंगाल और केरल पर है। आगामी लोक सभा चुनाव में हम केरल में अधिक बढ़त लेंगे तो बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर उत्तराखंड का विकास नहीं करने का आरापे लगाया। कहा कि कांग्रेस के नेताओं की जनविरोधी नीतियों और विकास की सोच नहीं होने के कारण कांग्रेस कार्यकाल में केंद्र की ओर से प्रदेश के विकास के लिए दिया गया पैसा लैप्स हो गया। लेकिन, वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश विकास की गति पकड़ रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें