फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल पंप का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के बदरीनाथ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर व्यापारियों और पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के विरोध के बीच भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल पंप का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को गत दिवस स्थानीय व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते पंप शुरू नहीं हो सका था। बुधवार सुबह एक बार फिर भारत पेट्रोलियम के टेरेटरी को-ओर्डिनेटर कौशलेंद्र रघुवंशी और एरिया सेल्स मैनेजर ऋषभ अस्थाना कर्मचारियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पंप शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पंप खुलवाने की भनक लगते ही व्यापारी मौके पर एकत्र होने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को बढ़ता देख सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे व्यापारी और डीलर इधर-उधर होने लगे। पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल पंप का संचालन शुरू कर दिया गया। भारत पेट्रोलियम के एरिया सेल्स मैनेजर ने बताया कि कंपनी ने अपने सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से कई दिनों से बंद पड़े बदरीनाथ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की बिक्री शुरू कर दी है। पंप का संचालन खुद कंपनी करेगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें