कोटद्वार। राजकीय आदर्श इंटर कालेज कीर्तिखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। शिविर में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दीपक डोबरियाल और मानसी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया।
शुक्रवार को आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एनएसएस के शिविर के माध्यम से स्वयंसेवी अनुशासन में रहना सीखते हैं। शिविर में स्वयंसेवियों ने स्थानीय जल स्रोतों, भैरव गढ़ी मंदिर और कीर्तिखाल बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों दीपक डोबरियाल, आशीष रावत, अजय कुमार, मानसी व तनुजा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, सुनीता देवी, सुलोचना देवी, गणेश चंद्र डोबरियाल, श्याम सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक गोयल, स्मिता बडोला व चंद्रप्रभा कंडवाल आदि मौजूद रहे।