फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों ने सीखा प्राथमिक उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (सीटीई) की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बुधवार को आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पुलिस की ओर से नशा मुक्ति और यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। पैरामेडिकल संस्थान डीपीएमआई की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुुधवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सीओ जेआर जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को नशा मुक्ति और यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अध्यापक समाज का दर्पण है और उन्हें समाज के सामने एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत होना चाहिए। वर्तमान में हमारी युवा पीढ़ी नशे की लत से ग्रस्त है, जिसके कारण समाज पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही युवा पीढ़ी जानकारी के अभाव में यातायात के नियमों का पालन नहीं करती, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
दूसरे सत्र में कोटद्वार के पैरामेडिकल संस्थान डीपीएमआई के शिक्षक अब्दुल अलीम और छात्रों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

तीसरे सत्र में मधु कुकरेती द्वारा स्काउंटिंग एवं गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया। चौथे सत्र में शिक्षक संतोष नेगी द्वारा समेकित शिक्षा पर विशेष व्याख्यान दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यशाला के समन्वयक डा. आरएस चौहान, डा. सुरमान आर्य, अमित नेगी, डा. किशोर चौहान, डा. संदीप किमोठी, डा. शेखर मैठाणी आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें