फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों का बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्रीनगर गढ़वाल के चौरास पुल पर लोनिवि के इंजीनियरों से मारपीट के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े इंजीनियर बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। डिप्लोमा इंजीनियरों ने आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताते हुए धरना-प्रदर्शन किया। लैंसडौन, दुगड्डा, सतपुली और बैजरो खंडों में भी इंजीनियरों ने श्रीनगर की घटना के विरोध में सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोटद्वार में पीएमजीएसवाई के लोनिवि खंड परिसर में हुई डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के धरना-प्रदर्शन में इंजीनियरों से मारपीट और अभद्रता को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। कहा गया कि इस तरह की घटनाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल घट रहा है। आए दिन सरकारी काम में भी बाधा पहुंच रही है। चेेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक इंजीनियर कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
धरना-प्रदर्शन में प्रांतीय उपाध्यक्ष इंसाफुल्ला, महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनेश रावत, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, विश्वास सैनी, खंडीय सचिव मुकेश कुमार, प्रणवीर सिंह, विशाखा चौहान, दीपक सिंह, हृदयेश कुमार, मुनीष कुमार, अरविंद जोशी, नारायण सिंह, गजेंद्र कुमार समेत कई इंजीनियर शामिल रहे। दुगड्डा, सतपुली, लैंसडौन, बैजरों खंड के साथ ही अन्य इंजीनियरिंग विभागों में कार्यरत इंजीनियरों ने भी मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें