फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकेवीएन के नाम रही अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता एमकेवीएन स्कूल के नाम रही। उसने एवीएन स्कूल को सात अंकों से हराकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मोटाढांक तल्ला स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन सुसाइटी के प्रदेश प्रभारी विपिन बलूनी ने शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल कबड्डी मैचों का आयोजन किया गया। पहला सेमीफाइन एवीएन और जीआईसी कण्वघाटी के बीच खेला गया। इसमें एवीएन ने कण्वघाटी को 37-15 के स्कोर से हरा दिया और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल और एमकेवीएन के बीच खेला गया। एमकेवीएन के खिलाड़ियों ने अंतिम समय मेें अंक बटोरकर कान्वेंट को 36-25 के अंक से पराजित किया और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुए फाइनल मुकाबले का समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। एमकेवीएन और एवीएन के बीच हुए फाइनल कबड्डी मैच में कबड्डी का रोमांच छाया रहा। दोनों ही टीमों में एक-एक अंक के लिए टक्कर हुई। पहले हाफ तक दोनों टीमों में लगभग बराबरी पर रहे। अंतिम समय में एमकेवीएन के खिलाड़ियों ने एवीएन को 46- 39 के स्कोर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर दी। अतिथियों ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और विजेता ट्रॉफी, जबकि रनर टीम को 11 हजार रुपये और रनर ट्रॉफी प्रदान की। मैच का आंखों देखा हाल रोशन भारद्वाज ने सुनाया। इस अवसर पर बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, रोशन भारद्वाज, पीएल खंतवाल, दिगंबर रावत, मयंक कोठारी, राजगौरव नौटियाल, गोविंद डंडरियाल, विमल ध्यानी के अलावा बलूनी स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें