फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मेद सिंह हुए ‘‘गिरधारीलाल उतराखंड वैदिक सम्मान’’ से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट कोटद्वार की ओर से रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में वयोवृद्ध वैदिक प्रवक्ता उम्मेद सिंह ‘बिशारद’ (देहरादून) को उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए ‘आर्य गिरधारीलाल उत्तराखंड वैदिक सम्मान 2017’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वयोवृद्ध माता-पिता और सास-ससुर की सच्चे मन सेवा करने के लिए जुगल किशोर उनियाल, सीता देवी और सोनिया बेबनी को ‘श्रवण कुमार स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। ओमप्रकाश बड़थ्वाल ट्रस्टी को उनकी पुस्तक ‘कश्मीर भारत का अभिन्न अंग’ के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आर्य समाज सभागार में दर्शन लाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में सत्यप्रकाश थपलियाल, कै. पीएल खंतवाल, डा. पदमेश बुड़ाकोटी, एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज, चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, सुनीता बिष्ट, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, परमानंद बलोधी, हरिचरण चतुर्वेदी, शूरवीर सिंह, राम सिंह सैनी, वचन सिंह गुसाईं, वीरेंद्र देवरानी, मीनू खान, संदीप आर्य, महेंद्र कुमार अग्रवाल, मयंक कोठारी व योगंबर सिंह रावत आदि मौजूद थे। संचालन कै. पीएल खंतवाल और सुरेंद्र लाल आर्य ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें