कोटद्वार। शहर में आई आपदा के कारण इस साल गणेश महोत्सव का स्थान बदल दिया गया है। सिद्धि विनायक सेवा समिति की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट में धूमधाम के साथ किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विशाल सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा नजीबाबाद रोड सूर्यनगर से शुरू होगी, जो गोविंदनगर, स्टेशन रोड, झंडाचौक होते हुए पटेल मार्ग स्थित गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट में पहुंचेगी। इस मौके पर शोभित गर्ग, अमित अग्रवाल, अमित सिंघल, नटवरलाल, हितेश गोयल, दीपक शर्मा, राजू, दिनेश मित्तल, हर्ष अग्रवाल, संजय थपलियाल आदि मौजूद थे।