जेईई मेंस परीक्षा में कोटद्वार टॉप करने वाला छात्र अश्मित जुयाल।
- फोटो : KOTDWAR
जेईई मेेन्स परीक्षा में बलूनी क्लासेज के 10 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र अश्मित जुयाल ने 97.84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान टॉप किया। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरककर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बलूनी क्लासेज कोटद्वार शाखा की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने बताया कि जेईई मेन्स परीक्षा में संस्थान के छात्र अस्मित जुयाल ने 97.84 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर बलूनी क्लासेस टॉप किया है। इसके अलावा छात्र अक्षांश थलेडी, ध्रुव रावत, दिव्यम थपलियाल, अमन रावत, अभिषेक सिंह नेगी, प्रणय जोशी, शुभ्रत शैलवाल, नीरज बहुगुणा और तानिया ने सफलता हासिल की है।