नगर निगम कोटद्वार के कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करती मेयर ?
- फोटो : KOTDWAR
नगर निगम की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सफाई निरीक्षक सुनील कुमार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत शाम की पाली में तीन-चार वार्डों के सफाई कर्मचारियों से एक ही वार्ड में सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोगों से नगर को स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मी राहुल कुमार (घमंडपुर), करन सिंह, अजय, सामरे, अश्वनी कुमार, राहुल कुमार (पदमपुर), ट्रैक्टर में तैनात सफाई कर्मी नितिन, सौरभ, ओमप्रकाश, नितिन को सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, मोहम्मद कामिल, स्वास्थ्य अनुभाग के प्रभारी रोशन सिंह, सफाई निरीक्षक बलवीर सिंह, वर्क एजेंट असलम आदि मौजूद रहे।