फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से पंडित दीनदयाल नवानी स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह में दस मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर गवांणी में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रभु शरण बुड़ाकोटी ने किया। सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शिवांग नौटियाल, आकाश रावत, आशीष नेगी, आशुतोष रावत, आयुष मालकोटी, अमन नौटियाल, अमन रावत, वीरेंद्र सिंह, अनुराग, प्रियांशु कहेड़ा शामिल रहे। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में पूनम रावत, फील गुड संस्था के अध्यक्ष सुधीर सुंद्रियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति, प्रधानाचार्य विजयानंद लिंगवाल, अभिलाषा पुरोहित, पूर्व प्रधानाचार्य जनार्द्धन बुड़ाकोटी, प्रियंका रावत, नत्थी प्रसाद नवानी, कांता प्रसाद नवानी, रमेश पोखरियाल, कुलवंत सिंह बिष्ट, सैन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन टीकाराम पोखरियाल और अशोक सुंद्रियाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें