फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कण्वघाटी में 10 ने कराया नामांकन, सतपुली में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 24 Sep 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। राजकीय डिग्री कॉलेज सतपुली में सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। चौबट्टाखाल में अधिकांश पदों पर दो-दो नामांकन, जयहरीखाल में तीन नामांकन हुए।
विज्ञापन

कण्वघाटी महाविद्यालय के चुनाव प्रभारी प्रो. अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कार्तिक जोशी और प्रेरणा पुडेलिया, उपाध्यक्ष पर अर्नव और ऋषभ सिंह रावत, सचिव पद पर प्रियांशु नेगी और उदय सिंह ने नामांकन कराया। सह सचिव पद पर जिया, कोषाध्यक्ष पर अंजली कपरवान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पिया डबराल और दिया रौतेला ने नामांकन दाखिल किया।

पीजी कॉलेज जयहरीखाल के चुनाव प्रभारी डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुमकुम रावत, सचिव पद पर मो. अरमान, कोषाध्यक्ष पद पर अमिता ने नामांकन कराया। सहसचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। सतपुली के चुनाव प्रभारी डॉ. विपिन चंद्र ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पर दीपांशी, महासचिव पर सुमन, सह सचिव पर सोनाली, कोषाध्यक्ष पर चांदनी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शौर्य ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


चौबट्टाखाल में सह सचिव पद को छोड़कर सभी पदों पर दो-दो नामांकन हुए। अध्यक्ष पद पर ऋषभ कुमार और स्नेहा, उपाध्यक्ष पर कृष्णा सिंह और मोहित सिंह, सह सचिव पर अनुष्का, कोषाध्यक्ष पर मोनिका और शुभ्रा, सचिव पर कशिश और प्रिंस नेगी एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रिया और जया ने नामांकन कराया।
वहीं, पोखड़ा कॉलेज में 47 छात्र हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. श्रेयांश त्रिपाठी ने बताया कि कोई नामांकन पत्र नहीं बिका। ऐसे में 29 सितंबर को छात्रों की सहमति से छात्र परिषद का मनोनयन किया जाएगा।
.
नामांकन पत्र गायब होने पर हंगामा, आमने-सामने आए छात्र गुट
कोटद्वार। पीजी कॉलेज कोटद्वार में वंदेमातरम छात्र संगठन के अध्यक्ष पद के दावेदार मनीष नेगी के नामांकन को लेकर विवाद हो गया। नामांकन पत्र गायब करने का आरोप लगाते हुए भड़के छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्राचार्य पर भाजपा सरकार व एबीवीपी का एजेंट होने का आरोप लगाया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी जिससे दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। देर शाम तक महाविद्यालय प्रशासन और छात्र गुटों के नेताओं के बीच वार्ता जारी रही। इसके चलते देर शाम तक जमा नामांकन पत्रों की सूची जारी नहीं हो सकी। इससे पूर्व एएसपी मनोज ठाकुर ने पीजी कॉलेज कोटद्वार व राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी पहुंचकर पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें