फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नागरिक मंच ने अधिकारियों के सामने रखीं आमजन की समस्याएं

Thu, 24 Sep 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिक मंच का प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिला और समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

नागरिक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाल प्रदीप नेगी से मिलकर उन्हें बताया कि शहर में कई वाहन बगैर नंबर दौड़ रहे हैं। कई वाहन चालक यातायात नियमों के अनदेखी कर वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहनों की तेज गति से जहां घटनाएं हो रही हैं, वहीं साइलेंसर की तेज ध्वनि राहगीरों को परेशान कर रही है। उन्होंने कोतवाल से इस पर अंकुश लगाने और कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल ने अग्रिम गृह कर लिए जाने और उसके भुगतान में विलंब होने पर अतिरिक्त शुल्क लगाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग को लेकर नागरिक मंच का प्रतिनिधिमंडल लैंसडौन वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी से मिला। नागरिक मंच के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी, देवव्रत काला, राजेंद्र पंत, हर्षवर्धन ध्यानी, सुनील कोटनाला, केसीराम निराला, शंकर दत्त गौड़, सुरेश मधवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें