फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 10 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी की अपील पर कोटद्वार में जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और 28 कार्यकर्ताओं ने रक्त की जरूरत पड़ने पर अपने नाम और फोन नंबर की सूची बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रबंधन को सौंपी। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल ने कहा कि कोटद्वार बेस अस्पताल पौड़ी जिले का एक महत्वपूर्ण चिकित्सालय है। रक्तदान करने से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने अन्य संगठनों से भी रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, जिला मंत्री अजय रावत, नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडे, दुगड्डा अध्यक्ष दीपक रावत, पौखाल अध्यक्ष शीतल भट्ट, यमकेश्वर अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, द्वारीखाल अध्यक्ष दीपक बिष्ट, विजेंद्रक रावत, सार्थक त्रिपाठी, रजत मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें