फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। गांव रानीमाजरा में आम के बाग में सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक के गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। जबकि परिजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रवि (25 वर्ष) पुत्र शिव कुमार निवासी रानीमाजरा के रूप में हुई है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत किन कारणों से हुई है, स्पष्ट हो सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें