हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार इकाई की ओर से आयोजित नगर खेल कुंभ का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि, खेलों में भी अच्छा कॅरियर बनाया जा सकता है। नगर खेल कुंभ के तहत मां सरस्वती पब्लिक स्कूल बहादराबाद, ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय, भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रांत कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, प्रांत सह मंत्री विशाल भारद्वाज, नगर अध्यक्ष डॉ. संध्या वैद्य, नगर सह मंत्री तुषार, सूर्य प्रताप आदि मौजूद रहे।