फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पत्रकार के यहां लाखों की चोरी में जम्मू-कश्मीर का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी जेल भेजा, 1.20 लाख बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के श्रवणनाथ नगर में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत के घर से चार लाख रुपये की नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले आरोपी दविंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से बचे 1.20 लाख बरामद किए हैं। आरोपी स्मैक के नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, सात अक्तूबर को गोपाल रावत निवासी श्रवणनाथ नगर ने शिकायत दी थी कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर चार लाख चोरी कर ले गया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपी को चिह्नित कर तलाश शुरू की। रविवार को क्षेत्र से आरोपी दविंदर निवासी वार्ड नंबर सात, जिला सांबा, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने चोरी की थी। श्रवणनाथ नगर स्थित घर से चार लाख चोरी करने के बाद दिल्ली और हिमाचल प्रदेश चला गया। वहां उसने चोरी की रकम नशे और अन्य गतिविधियों में खर्च कर दी। आरोपी के कब्जे से खर्च के बाद बची 1.20 लाख की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें