फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी चौकी क्षेत्र में बनी धर्मशाला के मालिक के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मोत का सही कारण सामने आ पाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात सूचना मिली कि विष्णु घाट स्थित माहेश्वरी धर्मशाला के कमरे में व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में पड़े शव को कब्जे में लिया गया। मृतक की पहचान अभिषेक माहेश्वरी (35) पुत्र मनमोहन माहेश्वरी निवासी मोदीनगर गाजियाबाद हाल पता माहेश्वरी धर्मशाला विष्णु घाट के रूप में हुई।
मृतक धर्मशाला मालिक का पुत्र है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि कुछ साल पहले चोटें आने के कारण अभिषेक को दौरे पड़ने लगे थे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौत बीमारी से हुई या कैसे इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें