फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। ट्रेन के इंजन की सेंटिंग करते समय लाइन पार कर रहा एक युवक इंजन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

कस्बे के सीमली मोहल्ला निवासी सोनू (25) पुत्र मूलचंद किसी काम से रेलवे स्टेशन की ओर गया था। वह जैसे ही रेलवे लाइन क्रास कर रहा था तो उसी समय ट्रेन का एक इंजन भी सेंटिंग कर रहा था। इंजन के सेंटिंग करते समय सोनू इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना अध्यक्ष ममता गोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। जीआरपी थाना अध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें