फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। इसके साथ ही जनजागरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर की समस्याओं को लेकर सुभाष नगर की गलियों में पैदल मार्च और जनजागरण अभियान चलाया। वरुण बालियान ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें टूटी हुई हैं। खाली प्लॉट में पानी भरने के कारण वह तालाब बन चुके हैं। डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर की सभी गलियां बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की उपेक्षा की है। इससे लोगों में रोष बना है। इस दौरान अनिल चौहान, महावीर चौधरी, रोहित चौहान, सुरेश मोहन, भूपेंद्र वशिष्ठ, पंकज त्रिपाठी, शुभम धीमान, शुभम बिष्ट, बंधन, मयंक, अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें