फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मेले में युवक को पीटा, वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर-गोविंदपुर में आयोजित मेले में एक युवक की पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 29 जून को गोविंदपुर दादूपुर में सलेमपुर निवासी साहिब के साथ मारपीट और झगड़े की शिकायत मिली थी। सामने आया था कि साहिब मेले में गया था, जहां पहले से रंजिश रखे हुए कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी गई। यही नहीं, कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 30 जून की रात राहिल, मोहसीन, साकिब, वासिक और अनस निवासी सलेमपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें