हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने युवक को 1 किलो 195 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की खेप बेचने के लिए जा रहा था। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम चौकी रेल प्रभारी समीप पांडेय टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। लालपुल पार कर नहर पटरी पर आम के पेड़ के पास जटवाड़ा पुल की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कंधे पर लटके बोरे से गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसवेंद्र उर्फ जस्सी निवासी लाल मंदिर, चक्की वाली गली, ज्वालापुर बताया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।