फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद निवासी बिंदर पाल ने शिकायत की थी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपना नाम अतीक अहमद बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच देवेंद्र चौहान को सौंपी गई।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी अतीक अहमद निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चालान कर दिया गया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें