- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा
हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने दवा चौक के पास चेकिंग के दौरान 6.14 ग्राम स्मैक के साथ आदित्य निवासी गदनपुर, थाना दीपाहेमपुर, जिला बिजनौर (यूपी), हाल निवासी ब्रह्मपुरी, सिडकुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हीरो कंपनी की ओर से पैदल आ रहा था और पुलिस को देखकर भागने लगा। तलाशी में स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि स्मैक रुड़की के पाडली गुर्जर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी और उसे छोटी-छोटी मात्रा में बेचने जा रहा था। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।